अगर आप भी पीएफ Withdrawal/निकालना चाहते हैं मैं आपको पूरा प्रोसेस शुरू से बता रहा हूं
सबसे पहले आपको बता दें आपका मोबाईल नम्बर आधार से लिंक होना चाहिए जिसपे OTP से वेरिफाई करना पड़ता है और आपका यूएन नंबर एक्टिव तथा पासवर्ड बना होना चाहिए जिसको पासवर्ड बनाना हो यहां से UAN Active करना होगा हमारे इस पेज को फॉलो/सब्सक्राइब कर ले जल्द ही एक्टिव UAN Password और PF KYC के बारे मे पोस्ट करेंगे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
तो चलिए अब आपको पूरा तरीका बताते है ।
अब आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर/लैपटॉप में गूगल ओपन करना होगा सर्च में लिखना होगा epfo home और इंटर/सर्च करते ही वेबसाइट आ जाएगा अब आप Unified Portal पर क्लिक करके ईपीएफ के वेबसाइट पर जाएं
यहां आप अपना Enter UAN में यूएन नंबर और पासवर्ड में आपका पासवर्ड लिखे उसके नीचे ही आपको दिखाई देगा captcha वहा जो भी कोड/नंबर होगा देख कर जैसा है वैसे ही नीचे वाले बॉक्स में लिखें और sign in पर क्लीक करे
फिर आपका प्रोफाइल ओपन हो जायेगा सामने दिखाई देगा online service उस पर क्लिक करें फिर उसमे आयेगा पहला ऑप्शन CLAIM (Form 31 ) पर क्लिक करें
उसके बाद Member Details आयेगा जिसमे Bank Account के सामने खाली बॉक्स होगा उसमे आपका जो भी पीएफ अकाउंट में आपका बैंक अकाउंट नंबर दिया होगा वही अकाउंट नंबर पूरा लिखे और verify पर क्लिक करें वेरिफाई करते ही सामने आएगा Yes कर दे उसके बाद
Proceed For Online Claim पर जाए
अब आपके सामने जो डिटेल आयेगा नीचे होगा Select Claim Option पर क्लिक करके PF ADVANCE ( FORM 31 ) पर क्लिक करें
फिर आपको पूरा डीटेल दिखाई देगा भरने के लिए अब आप select service पर जाएं उसमे आपका जो कम्पनी का नाम होगा दिखाई देखा उसपे क्लिक करें उसके बाद select advance पर जाएं उसमे आप जो भी क्लिक करना चाहे कर सकते है अब आपको जो भी जितना अमाउंट डालना है डाल दे लेकिन वह पीएफ के पॉलिसी से आपको पैसा कितना आपका जमा है कितना परसेंट आपको आयेगा पॉलिसी के हिसाब से उतना अमाउंट आता है अब आप नीचे देखोगे Employee address दिखाई देगा उसमे आप जो एड्रेस दिया होगा कम्पनी ज्वॉइन करते टाइम ज्यादातर आधार कार्ड का ही एड्रेस होता है वह सब आपका पूरा ऐड्रेस पिनकोड भर दे अब उसके नीचे देखोगे upload चेकबुक/पासबुक उसके सामने Choose File होगा उस पर क्लिक करें
(*याद रहे जो भी आपका पासबुक/चेकबुक होगा अकाउंट नंबर नाम साफ दिखना चाहिए और उसका साइज पहले चेक कर लें 100kb से कम & 500kb से ज्यादा नही होना चाहिए only jpg and JPEG file upload करना होता है )
Choose File पर क्लिक करते ही आपको दिखेगा आपका फाइल जो भी आप अपना पासबुक चेकबुक का फोटो रखे होंगे सिलेक्ट करके अपलोड कर दे अब नीचे ही लेफ्ट साइड में छोटा सा बॉक्स होगा उसमे टिक करे ऐसे☑️
फिर नीचे एक ऑप्शन आयेगा Get Aadhaar OTP उस पर क्लिक करें
अब आपका मोबाइल नंबर जो रजिस्टर होगा आधारकार्ड से उसपर एक OTP आ जायेगा SMS से फिर नीचे एक बॉक्स आयेगा Enter OTP उसमे आप वह OTP डाल दे उसके बाद
Validate OTP and Submit Claim Form पर क्लिक कर दें अब थोड़ा (एक बार मे सबमिट नही हुआ तो वापस कर दें) टाईम में आपको दिखेगा आपका फॉर्म सबमिट हो गया ।
(नोट: यह जानकारी सिर्फ़ एडवांस पीएफ निकलने के लिए है )
यह जानकारी और लोगों तक जरूर भेजे ।








0 Comments
एक टिप्पणी भेजें