अनजान नंबर से वीडियो कॉल आए तो आपको बर्बाद कर सकता है, एक लड़के ने दिया अपनी जान जानिए कैसे से चल रहा पूरा खेल।
इंटरनेट की दुनिया में जहा फायदे तो बहुत हैं वही नुकसान और परेशानियां भी कम नहीं हैं। पिछले साल लोगों के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाके पैसे मांगते थे। और अब सबको WhatsApp वीडियो कॉल के से ब्लैकमेल किया जा रहा है।
कई लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से पहले मेसेज फिर वीडियो कॉल आ रहे हैं। जिसमें न्यूड वीडियो दिखाए जा रहे हैं। लोगों को लगता हैं कि सामने से कोई लड़की न्यूड कॉल कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि लोगों को अश्लील वीडियो दिखाया जा रहा है। इस तरह की ब्लैकमेलिंग का अड्डा राजस्थान का एक गांव बन गया है। देखा जाए तो राजस्थान में अलवर के गोथरी गुरु गांव लड़की के नाम से अश्लील वीडियो कॉल का अड्डा बन चुका है।
ऐसे चल रहा पूरा खेल ?
लोगों को जब अनजान नंबर से वीडियो कॉल किए जाते है और फिर अश्लील वीडियो दिखाया जा रहा है। लोगों को लग रहा है कि उधर से कोई लड़की न्यूड होकर बात कर रही है लेकिन यह एक वीडियो होता है। इसी समय पर वीडियो काल का एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड कर लेते है। और फिर उसे एडिट करके अश्लील वीडियो बना दिया जा रहा है।
इसके बाद ब्लैकमेल का खेल शुरू होता है। यूजर को बार-बार फोन और मैसेज करके वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है और बदले में पैसे मांगे जा रहे हैं। अलवर का गोथरी गुरु गांव इसमें माहिर हो गया है। इस गांव के अधिकतर लड़के सेक्सटॉर्शन का ही धंधा कर रहे हैं। खबर के मुताबिक पूरा गांव ही इसमें शामिल है।
ब्लैकमेल के बाद लड़के ने दिया अपनी जान।
इसी तरह के वीडियो को लेकर लगातार की जा रही ब्लैकमेलिंग धमकी के बाद पुणे के 19 साल का एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में छानबीन के बाद पुणे पुलिस ने 29 साल के एक शख्स को राजस्थान से पकड़ा है। इस युवक को सेक्सटॉर्शन से जुड़े एक मामले में ही गिरफ्तार किया गया। जिस युवक ने आत्महत्या कर ली है उसने फ्रॉडस्टर्स को यानी जिसने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था उसको 4,500 रुपये भी दिए थे, लेकिन उसके बाद भी ब्लैकमेलिंग होती रही। इस पूरे मामले के मास्टमाइंड अनवर को भी गिरफ्तार किया गया है। ऐसे मामले में आप सब सावधान रहें आगे की खबर के लिए बने रहें धन्यवाद।

%20(1).jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें