हाय दोस्तों, 'मेघा बरसेंगे' में आज आया धमाकेदार ट्विस्ट! मनोज का बदला और कबीर की एंट्री—सबकुछ उलट-पुलट हो गया! चलो देखते हैं आज के एपिसोड का अपडेट! मेघा जिंदा है, और ये खबर सुनकर मनोज के होश उड़ गए! वो इंडिया लौट आया है, लेकिन उसका प्लान है मेघा 2.0 को बेचकर अपनी पुरानी मेघा से बदला पूरा करना। भाई, मनोज की सनक तो हद पार कर गई! लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब कबीर की एंट्री होती है। कबीर को देखते ही मनोज को अर्जुन की याद आ जाती है, और वो डर से काँपने लगता है। रात में मनोज को नींद नहीं आती—उसे सपने में अर्जुन दिखता है, जो कबीर बनकर उससे बदला लेने आता है, मनोज का डर देखकर मज़ा आ गया, लेकिन कबीर क्या मेघा को बचा पाएगा? दूसरी तरफ, मेघा और मनोज का जबरदस्त कॉन्फ्रंटेशन होता है। मेघा मनोज को उसकी औकात दिखाती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या कबीर और मेघा की शादी का प्लान मनोज को रोक पाएगा? क्या मेघा मनोज की साजिश से बच पाएगी? या कबीर बनेगा उसका नया सहारा? मुझे लगता है, कबीर के पीछे कोई बड़ा राज़ है! आप क्या सोचते हो? कमेंट में बताओ।