दोस्तों, 'मन्नत: हर खुशी पाने की' में आज का एपिसोड है सुपर ड्रामाटिक! मन्नत और विक्रांत की जर्नी में आया नया मोड़—क्या होगा अब? चलो जानते हैं आज का अपडेट! मन्नत को पता चल गया है कि उसकी बॉस ऐश्वर्या, जो सोनिया खन्ना है, उसकी असली माँ है! लेकिन आज के एपिसोड में मन्नत का गुस्सा फूट पड़ता है। वो ऐश्वर्या से सवाल करती है कि उसने उसे 22 साल पहले मरीन ड्राइव पर क्यों छोड़ दिया। ऐश्वर्या सच्चाई छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन मन्नत उसे सुनने को तैयार नहीं, माँ-बेटी का ये कॉन्फ्रंटेशन देखकर रोंगटे खड़े हो गए! दूसरी तरफ, विक्रांत मन्नत को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मन्नत का भरोसा अब टूट चुका है। वो फैसला लेती है कि अब वो "मेजबानी" रेस्तरां छोड़ देगी और अपने सपनों को अपने दम पर पूरा करेगी। लेकिन ट्विस्ट ये है कि मल्लिका एक नई साजिश रच रही है—वो मन्नत को बदनाम करने का प्लान बना रही है! मन्नत की हिम्मत देखकर दिल खुश हो गया, लेकिन मल्लिका की साजिश डराने वाली है! क्या मन्नत मल्लिका की साजिश से बच पाएगी? या विक्रांत उसे रोक लेगा, मुझे लगता है, मन्नत अब और स्ट्रॉन्ग बनेगी! आप क्या सोचते हो? कमेंट में बताए.