हाय दोस्तों, आज की ट्रेंडिंग न्यूज में बात करेंगे खान सर की, जिन्होंने स्ट्रगल की गलियों से निकलकर बनाया एजुकेशन का नया आसमान! फैजल खान से खान सर तक का ये सफर है सपनों और जुनून से भरा! चलिए जानते हैं उनकी कहानी! 1993 में उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक मिडल-क्लास फैमिली में जन्मे फैजल खान उर्फ खान सर की जिंदगी शुरू से ही थी। पिता कांट्रैक्टर थे, माँ हाउसवाइफ। बचपन में हालत ऐसी कि एक पेंसिल भी दो भाइयों में बांटकर चलानी पड़ी थी, ये तो हर मिडल-क्लास की कहानी है, लेकिन खान सर ने इसे बदला! स्कूल में वो शरारती थे, गली में गिल्ली-डंडा खेलते थे, लेकिन पढ़ाई का जुनून था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से BSc, MSc, और Geography में MA किया। खान सर का सपना था आर्मी जॉइन करना, लेकिन फिजिकल राउंड में रिजेक्ट हो गए। फिर IIT-JEE मिस कर दिया—क्यों? सो गए थे! लेकिन इन हार से हिम्मत नहीं हारी! 2010 में पटना में 6 बच्चों को ट्यूशन शुरू की। 2019 में Khan GS Research Centre खोला, लेकिन पार्टनर ने धोखा दे दिया—जेब में सिर्फ 40 रुपये बचे थे, और घर जाने का किराया 90 रुपये था। गंगा किनारे बैठकर फैसला लिया कि अब खुद का स्टार्टअप करेंगे। 2020 में कोविड के दौरान यूट्यूब पर आए—Khan GS Research Centre चैनल शुरू किया। उनकी सिंपल और मजेदार टीचिंग स्टाइल ने धूम मचा दी! आज उनके 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 2021 में एक ऐप भी लॉन्च किया। 200 रुपये में पढ़ाने वाले खान सर ने 107 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया—क्या बात है! लेकिन विवादों ने भी पीछा नहीं छोड़ा—RRB-NTPC प्रोटेस्ट में FIR, फ्रांस-पाकिस्तान रिलेशन वीडियो पर इस्लामोफोबिया के इल्जाम। फिर भी वो डटे रहे। 2025 में खान सर ने शादी कर ली! मई में AS खान से शादी की, और 2 जून को पटना में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें साबरी ब्रदर्स ने 'दूल्हे का सेहरा' गाकर माहौल जमा दिया। 6 जून को स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल फीस्ट रखी। स्टूडेंट्स को पहले बताना—ये है खान सर की सादगी! Khan sir wedding, 👇khan sir life story video click #ViralVideos #khansir #khansirmarriage #success #KhanSirWedding #story तो दोस्तों, ये थी खान सर की सक्सेस स्टोरी! आपको क्या लगता है—खान सर का कौन सा कदम सबसे इंस्पायरिंग है? कमेंट में बताइए